Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2021 में देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। नेताजी की पूरी जिंदगी साहस और पराक्रम से भरी हुई है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए ऐसे नारे दिए, जिससे भारतीयों के दिलों में आजादी को लेकर जल रही ज्वाला और तेज धधकने लगी।
