शराब (Alcohol) का अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है, हालांकि इसके बावजूद कई लोग इसे पीना पसंद करते हैं। दुनिया में शराब (Alcohol) के शौकीनों की कमी नहीं है। पूरी दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पर लोग बड़ी संख्या में शराब पीते हैं। आयरलैंड के हेल्थ रिसर्च बोर्ड के एक हालिया रिसर्च के मुताबिक लातविया के लोग हर साल औसतन प्रति व्यक्ति सबसे अधिक शराब का सेवन करते हैं। यहां हमने दुनिया के उन टॉप 9 देशों की लिस्ट दी है, जहां शराब की सबसे ज्यादा खपत होती है। रिसर्च के मुताबिक इन देशों में प्रति व्यक्ति एल्कोहल कंजप्शन सबसे ज्यादा है।
