Get App

चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने से भारत को खतरा, महाराष्ट्र के मंत्री ने दी अलर्ट रहने की चेतावनी

महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में टास्क फोर्स को मौजूदा हालात की जानकारी दे दी गई है और उनके सुझाव का पालन किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 11:39 AM
चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने से भारत को खतरा, महाराष्ट्र के मंत्री ने दी अलर्ट रहने की चेतावनी
यूरोप, चीन और दूसरे देशों में केस बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से भारत में भी अलर्ट रहने की जरूरत है

Omicron delta recombinant stealth omicron: यूरोप, चीन सहित दुनिया के दूसरे देशों में कोरोनावायरस का संक्रमण एकबार फिर तेजी से फैल रहा है। चीन में लगातार केस बढ़ने की वजह से शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। यूरोपीय देश और चीन में लगातार केस बढ़ने से महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने कहा कि किसी भी हाल में कोविड प्रोटोकॉल छूटना नहीं चाहिए। यह वक्त अलर्ट रहने का है ताकि भारत में केस ना बढ़ पाए।

टोपे ने कहा, "यूरोप, चीन और दूसरे देशों में केस बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से भारत में भी अलर्ट रहने की जरूरत है। अभी तक हमने कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर देखी है। हम अभी मास्क हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। अगर हमें राज्य में कोई बदलाव नजर आता है तो सीएम उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। लोगों को छूट दी गई है। अभी सख्ती पहले जैसी नहीं है। लेकिन हमें हर हाल में मास्क पहनना होगा।"

हेल्थ मिनिस्टर टोपे ने राज्य सरकार को जानकारी दी है कि वे टास्क फोर्स बनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "टास्कफोरस और दूसरे संस्थानों को जानकारी दे दी गई है। वे इस मामले में जो भी सुझाव देंगे हम उसका पालन करेंगे।"

राज्य में BJP लगातार यह मांग कर रही है कि गुड़ी पाड़वा में जश्न निकालने का मौका दिया जाए। इसपर सीएम ने कहा कि वो टास्क फोर्स की सलाह के बाद कोई फैसला लेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें