क्या XE variant से आ सकती है कोविड की चौथी लहर? 7 लक्षणों और गंभीरता पर एक्सपर्ट्स की है यह राय

अभी तक थकान, सुस्ती, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, धड़कन और दिल की समस्याओं जैसे लक्षण ही देखने में आए हैं

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र और गुजरात में एक्सई कोविड वेरिएंट (XE COVID variant) के दो नए मामले सामने आने के साथ लोगों में कोराना की चौथी लहर का डर पैदा हो गया है

XE COVID Variant : महाराष्ट्र और गुजरात में एक्सई कोविड वेरिएंट (XE COVID variant) के दो नए मामले सामने आने के साथ लोगों में कोराना की चौथी लहर का डर पैदा हो गया है। एक्सई वेरिएंट (XE variant) ओमीक्रोन (Omicron) BA.1 और BA.2 का मिला जुला रूप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि BA.2 की तुलना में यह वेरिएंट 10 फीसदी ज्यादा तेजी से फैलता है। भले ही एक्सपर्ट्स ने कहा कि एक्सई के लक्षण हल्के हैं, लेकिन उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने के लिए आगाह किया है।

कितना गंभीर है XE variant

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रोटरी क्लब ऑफ मद्रास नेक्स्ट जेन की कोविड टास्क फोर्स के डायरेक्टर डॉ. पवित्र वेंकटगोपालन एक्सई की कम गंभीरता का उल्लेख करते हुए कहा, “हमने यह दावा करते हुए खासी सतर्कता बरती है। पिछली लहरों की तुलना में इस बार बड़ी संख्या में लोग टीके लगवा चुके हैं।”


Ukraine war पर ऐसा क्या बोले जयशंकर? Paytm के बॉस को कहना पड़ गया- शानदार जवाब

यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के कंसल्टैंट पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. चेतन राव वद्देपपल्ली ने कहा, “इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि एक्सई वेरिएंट के चलते होने वाली बीमारी ज्यादा गंभीर है और न ही इसके चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले या मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इसे प्रमाणित करने के लिए रिसर्च और निगरानी की जरूरत है।”

COVID XE variant के क्या लक्षण हैं?

अभी तक यह कहने के लिए ऐसा कोई प्रमाण नहीं हैं कि एक्सई वेरिएंट के लक्षण पहले से मौजूद वेरिएंट्स से अलग हैं। अभी तक थकान, सुस्ती, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, धड़कन और दिल की समस्याएं सामने आई हैं।

Shanghai lockdown : खिड़कियों से चिल्लाते लोग, सरकारी कर्मचारियों से झड़पें, कुछ ऐसा है शंघाई का हाल

क्या इस वेरिएंट के चलते आ सकती है चौथी लहर?

अगली लहर के संबंध में वेंकटगोपालन ने कहा, हम यह अनुमान नहीं लगा सकते कि क्या एक्सई के चलते नई लहर आएगी या क्या दूसरे वेरिएंट से लहर आएगी। उन्होंने कहा, “इस महामारी के दौरान, कई वेरिएंट्स की पहचान हुई है जिनमें से ज्यादातर तुरंत मर जाते हैं।”

यह वेरिएंट ब्रिटेन में 2022 से ही बना हुआ है, लेकिन कुछ ही गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। इसका मतलब है कि चिंता कम है और साथ ही पिछली बार ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों के भीतर पुनः संक्रमण से लड़ने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडीज हैं। इसलिए, एक नई लहर की आशंकाएं कम दिख रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।