Get App

VIDEO: 'पृथ्वी घूमती नहीं है, बल्कि...', चंद्रयान 3 पर पाकिस्तानियों के रिएक्शन सुनकर सर पकड़ लेंगे आप

pakistan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी व्यक्ति विज्ञान के इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी शख्स ने पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा को लेकर ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मीम्स की बाढ़ आ गई है

Akhileshअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 6:23 PM
VIDEO: 'पृथ्वी घूमती नहीं है, बल्कि...', चंद्रयान 3 पर पाकिस्तानियों के रिएक्शन सुनकर सर पकड़ लेंगे आप
Pakistan Viral Video: अपलोड होने के बाद से वीडियो को 5 लाख से से अधिक बार देखा जा चुका है

Chandrayaan-3: हमें बचपन में सिखाया गया कि हमारी धरती मां यानी पृथ्वी सूर्य के चारों ओर पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाती है। इससे पृथ्वी के मौसम में बदलाव आता है। इसी के कारण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर दिन और रात होते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी व्यक्ति विज्ञान के इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी शख्स ने पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा को लेकर ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।

X (जिसे पहले 'ट्विटर' के नाम से जाना जाता था) पर 'कृष्णा' नाम के एक यूजर ने यह वायरल वीडियो अपलोड किया। वीडियो में एक शख्स को रिपोर्टर से बात करते हुए देखा जा सकता है। जब उस आदमी से पूछा गया कि पृथ्वी चपटी है या गोल? तो उसने दावा किया कि वह अटकी हुई है।

उसने कहा कि पृथ्वी घूमती नहीं है, बल्कि यह स्थिर रहती है। यह हिलती नहीं है। यह पूछे जाने पर कि तब चंद्र या सूर्य ग्रहण किस कारण से लगता है? इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि चंद्रमा ही पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। उसने आगे कहा कि न केवल चंद्रमा बल्कि सूर्य भी पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। इसी के कारण दिन और रात होते हैं एवं मौसम में भी बदलाव होता है।

अपलोड होने के बाद से वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से अधिक (573.3K) बार देखा जा चुका है। एक 'X' यूजर ने लिखा, "यह वीडियो मैंने अपने साइंस के टीचर को भेजा और अब वह जवाब नहीं दे रहे हैं। कहीं हार्ट फेल ना हो गया हो।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "किताबें मत जलाओ। उन्हें सीखने दें कि उनके लिए क्या अच्छा है। वैसे भी उन्हें इंजीनियरों की जरूरत नहीं है, चीन वहां जो चाहेगा, वही बनाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें