Get App

28 और 29 अक्टूबर को दिखाई देगा आंशिक चंद्रग्रहण, जानें कब से कब तक रहेगा इसका समय

इस महीने 28 और 29 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो आधी रात के आसपास पूरे देश में दिखाई देगा। इससे पहले इस महीने 14 अक्टूबर को एक आशंकि सूर्य ग्रहण की घटना दिखाई दी थी। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। जबकि इस महीने 28 और 29 अक्टूबर को आंशिक चंद्रगहण लगेगा वह पश्चिम प्रशांत क्षेत्र को कवर करने वाले कई देशों जैसे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 5:04 PM
28 और 29 अक्टूबर को दिखाई देगा आंशिक चंद्रग्रहण, जानें कब से कब तक रहेगा इसका समय
इस महीने 28 और 29 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो आधी रात के आसपास पूरे देश में दिखाई देगा। इससे पहले इस महीने 14 अक्टूबर को एक आशंकि सूर्य ग्रहण की घटना दिखाई दी थी

भारत में इस महीने के आखिर में एक आंशिक चंद्रगहण दिखाई पड़ेगा। इस महीने 28 और 29 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो आधी रात के आसपास पूरे देश में दिखाई देगा। इससे पहले इस महीने 14 अक्टूबर को एक आशंकि सूर्य ग्रहण की घटना दिखाई दी थी। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। जबकि इस महीने 28 और 29 अक्टूबर को आंशिक चंद्रगहण लगेगा वह पश्चिम प्रशांत क्षेत्र को कवर करने वाले कई देशों जैसे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा। वहीं इससे पहले 5 मई को भी एक चंद्रग्रहण की घटना हुई थी।

कहां और कैसे देख पाएंगे चंद्र ग्रहण की यह घटना

डीडी न्यूज से मिली खबर के मुताबिक इस महीने 28 और 29 अक्टूबर को लगने वाला आंशिक चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को रात 11:31 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को सुबह 3:36 बजे समाप्त होगा। नई दिल्ली में रहने वालों के लिए ग्रहण आकाश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से दिखाई देगा। रात 1:06 बजे से 2:23 बजे के बीच चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरेगा। इससे पहले 5 मई के चंद्रग्रहण की घटना देखने को मिली थी। 29 और 29 अक्टूबर को लगने वाला आंशिक चंद्रग्रहण 5 मई को देखे गए उपछाया ग्रहण के बाद देखा जाने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 को हुआ था।

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय | Moneycontrol Hindi

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या होता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें