Get App

US में पॉपुलर हुई ‘मोदी जी थाली’, पकवानों के साथ शामिल की गई स्पेशल चाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार विदेश दौरे के लिए निकलने वाले हैं। इस बार उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडन ने व्हाइट हाउस में डिनर के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री के यूएस आने की खुशी में एक रेस्टोरेंट ऑनर ने स्पेशल मोदी जी थाली लॉन्च की है जिसमें खाने के साथ-साथ कस्टमर्स को चाय भी परोसी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 1:35 PM
US में पॉपुलर हुई ‘मोदी जी थाली’, पकवानों के साथ शामिल की गई स्पेशल चाय
पीएम मोदी जून 21 से जून 24 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के आमंत्रित करने पर व्हाइट हाउस जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री जल्द अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। उनकी इस यूएस ट्रिप के मद्देनजर एक न्यू यॉर्क के रेस्टोरेंट ने पीएम के नाम एक स्पेशल थाली बनाई है। इस रेस्टोरेंट के मालिक श्रीपद कुलकर्णी हैं। जिन्होंने एक खास 'मोदी जी थाली' बनाई है। इस थाली में भारत की कुछ खास जगहों के पकवान लोग चख सकेंगे। इसमें उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत के जायकों का एक मिश्रण है।

भारतीयों में पॉपुलर हुई थाली

मोदी जी थाली में चाय, खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग और कश्मीरी दम आलू है। वैसे कुलकर्णी ने अभी तक इस थाली की कीमत तय नहीं की है। भारतीय मूल के अमेरिकी निवासियों में ये थाली काफी पॉपुलर है। ये पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी के नाम की थाली मार्केट में इतनी छाई हुई है। इससे पहले दिल्ली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक खास थाली बनाई गई थी। 2022 में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने 56 आइटम्स की थाली बनाई थी। इसके साथ ही कस्टमर्स को वेज और नॉन वेज थाली का भी ऑप्शन दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें