Cheetah in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नामीबिया (Namibia) से मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park in Madhya Pradesh) में लाए गए सभी आठ चीतों के स्वस्थ, चुस्त होने तथा माहौल में अच्छी तरह से ढलने पर रविवार को खुशी जताई। पीएम मोदी ने नामीबिया से सितंबर के मध्य में लाकर कुनो नेशनल पार्क में क्वारंटीन के लिए छोटे बाड़े में रखे गए आठ चीतों में से दो को बड़े बाड़े में शिफ्ट करने को 'अच्छी खबर (Great News)' बताया।
