Get App

ASI के पूर्व अधिकारी का नया दावा- कुतुबुद्दीन ऐबक ने नहीं, राजा विक्रमादित्य ने सूर्य दर्शन के लिए करवाया था कुतुब मीनार का निर्माण

ASI के पूर्व रीजनल डायरेक्टर धर्मवीर शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि कुतुब मीनार सन टावर है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 4:15 PM
ASI के पूर्व अधिकारी का नया दावा- कुतुबुद्दीन ऐबक ने नहीं, राजा विक्रमादित्य ने सूर्य दर्शन के लिए करवाया था कुतुब मीनार का निर्माण
शर्मा ASI की तरफ से कई बार कुतुब मीनार का सर्वेक्षण कर चुके हैं

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने कुतुब मीनार (Qutub Minar) को लेकर बड़ा दावा किया है। अधिकारी ने दावा किया है कि कुतुब मीनार का निर्माण पांचवीं शताब्दी में राजा विक्रमादित्य ने सूर्य की बदलती स्थिति को देखने के लिए करवाया था। उन्होंने दावा किया कि इसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने नहीं, बल्कि राजा विक्रमादित्य ने बनवाया था।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में ASI के पूर्व रीजनल डायरेक्टर धर्मवीर शर्मा ने कहा, "कुतुब मीनार को कुतुब-उद-दीन ऐबक ने नहीं बनवाया था। यह कुतुब मीनार नहीं, बल्कि एक सन टॉवर है। मेरे पास इस संबंध में बहुत सारे सबूत हैं।" शर्मा ASI की तरफ से कई बार कुतुब मीनार का सर्वेक्षण कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, "कुतुब मीनार के टॉवर में 25 इंच का टिल्ट (झुकाव) है, क्योंकि यहां से सूर्य का अध्ययन किया जाता था। और इसीलिए 21 जून को सूर्य आकाश में जगह बदल रहा था तब भी कुतुब मीनार की उस जगह पर आधे घंटे तक छाया नहीं पड़ी। यह विज्ञान है और एक पुरातात्विक साक्ष्य भी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें