Get App

रणवीर इलाहाबादिया का पाकिस्तान से क्या है नाता? इलाहाबाद से नहीं है कोई कनेक्शन...खुद किया था ये खुलासा

कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent पर उठा तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शो एक एपिसोड में पेरेंट रिलेशन पर काफी अश्लील और भद्दे कमेंट किए गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है। इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। इन सबके बीच क्य आप जानते हैं कि रणवीर इलाहाबादिया का इलाहाबाद से कोई नाता नहीं है, फिर भी वह अपने नाम के आगे इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 6:22 PM
रणवीर इलाहाबादिया का पाकिस्तान से क्या है नाता? इलाहाबाद से नहीं है कोई कनेक्शन...खुद किया था ये खुलासा
रणवीर इलाहाबादिया का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?

Ranveer Allahbadia: कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent पर उठा तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शो एक एपिसोड में पेरेंट रिलेशन पर काफी अश्लील और भद्दे कमेंट किए गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस मामले के तूल पकड़ते ही असम पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और अब मुंबई पुलिस उनके घर के बाहर पहुंच गई।

रणवीर इलाहाबादिया जाने माने यूट्यूबर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका इलाहाबाद से नाता नहीं है, फिर भी वह अपने नाम के आगे इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं? इस विवाद से पहले उन्होंने अपनी पाकिस्तानी से अपने परिवार के नाते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था।

रणवीर इलाहाबादिया का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, रणवीर इलाहबादिया ने अपने उपनाम की कहानी बताई। उन्होंने दो दिलचस्प किस्से बताए, जिनमें से एक का पाकिस्तान से जुड़ाव था। पॉडकास्ट के दौरान भारती सिंह ने रणवीर से पूछा कि वह इलाहाबाद से मुंबई कब आए। इस पर उन्होंने कहा कि, उनका इलाहाबाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके उपनाम से जुड़ी दो कहानियाँ हैं—एक उनके चाचा ने बताई और दूसरी उनके पिता ने। उन्होंने कहा कि वह दोनों कहानियाँ साझा करेंगे, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि कौन सी सही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें