Interesting news: चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर काम करने का व्यापक अनुभव रखने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार (30 जून) को भारतीय थलसेना के 30वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल मनोज पांडे का स्थान लिया है। वहीं, एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इस वक्त नौसेना प्रमुख हैं। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल से ही नौसेना के प्रमुख हैं। एक दुर्लभ संयोग में और वास्तव में भारतीय सैन्य इतिहास में ऐसा पहला अवसर आया है, जब दो सहपाठी एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय नौसेना और भारतीय थल सेना के प्रमुख बने हैं।