भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा (Dinesh Khara) ने वित्त वर्ष 2023 में बैंक से 37 लाख रुपये की सैलरी ली। यह पिछले वित्त वर्ष की उनकी सैलरी के मुकाबले करीब 7.5 प्रतिशत अधिक है। बैंक की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। बता दें कि SBI भारत का सबसे बड़ा बैंक है। खारा की सैलरी में 27 लाख रुपये मूल वेतन और 9.99 लाख रुपये महंगाई भत्ता शामिल है। पिछले वित्त वर्ष में, खारा ने सैलरी के तौर पर 34.42 लाख रुपये लिए थे। यह SBI के पिछले चेयरमैन रजनीश कुमार की ओर से वित्त वर्ष 2021 में ली गई सैलरी से 13.4 प्रतिशत अधिक था।
