Shivaji Maharaj Statue Collapse: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित राजकोट किले में सोमवार (26 अगस्त) को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई। इस भव्य प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर किया था। वह किले में आयोजित समारोहों में भी शामिल हुए थे। घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित राजकोट किले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ढही।
