कर्नाटक के मंगलुरु (Mangaluru) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर नशे में धुत एक लड़की महिला पुलिसकर्मियों के साथ आक्रामक दुर्व्यवहार कर रही है। चौंकाने वाले वीडियो में एक लड़की को कई महिला पुलिसकर्मियों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जो कथित तौर पर नशे में थी। महिला पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस लड़की को कुर्सी पर बैठा रहे हैं। इस दौरान पूछताछ करने पर वह जवाब देने के बजाय अधिकारियों को लात मारती दिखी।
