Solar Eclipse 2023: अक्टूबर का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इसकी वजह ये है कि इस एक महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। दरअसल, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को पितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। वहीं ठीक उसके 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ऐसे में अगर आपकी रूचि आसमान में होने वाली घटनाओं पर है तो 14 अक्टूबर का दिन आपके लिए खास हो सकता है। साल 2012 के बाद पहली बार अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में सालाना सूर्य ग्रहण (Ring of Fire Solar Eclipse) का आंशिक नजारा दिखाई देगा।
