बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में पुलिस ने एक पंडित को गिरफ्तार किया है। इस पंडित ने इंफोसिस की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। 34 साल के पंडित का नाम अरुण कुमार है जिसने लोगों को कैलिफॉर्निया में होने वाले कन्नड़ कूटा में सुधा मूर्ति के चीफ गेस्ट के तौर पर आने का झूठा वादा किया। मामले की जांच के बाद जयनगर पुलिस ने कुमार को अरेस्ट कर लिया। इस मामले में दो महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पंडित का कनेक्शन उन्हीं महिलाओं से था। ये सब मिलकर सुधा मूर्ति के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे थे।
