सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने सोमवार को एक बयान जारी कहा कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol Loan Due) ने मुंबई के जुहू में स्थित अपने बंगले से संबंधित बकाया राशि चुकाने की पेशकश की है। बैंक का यह बयान 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए गदर-2 स्टार एक्टर एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सनी देओल के घर की नीलामी के लिए जारी नोटिस वापस लेने के कुछ घंटों बाद आया है। सनी देओल के बंगले की नीलामी का नोटिस वापस लेने पर कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाए गए थे। सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद अब बैंक ने एक ताजा बयान जारी कर सफाई दी है। वहीं सनी देओल का रिएक्शन भी सामने आया है।
