Get App

Swiggy ग्राहक को पनीर बिरयानी में मिली 'हड्डी', X पर शिकायतों की आई बाढ़

Online Food App Scam: हैदराबाद के प्रसिद्ध मुगलई फूड फ्रैंचाइज़ महफिल नामक रेस्तरां से ऑर्डर की गई पनीर बिरयानी की प्लेट में 'हड्डी' मिली है। पिछले सप्ताह मुंबई के एक निवासी को आइसक्रीम में इंसान के उंगली का टुकड़ा मिलने के दावे के कुछ दिनों बाद यह शिकायत आई है

Akhileshअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 7:39 PM
Swiggy ग्राहक को पनीर बिरयानी में मिली 'हड्डी', X पर शिकायतों की आई बाढ़
इस पोस्ट के बाद कई अन्य x यूजर्स द्वारा रेस्तरां की शिकायत की गई

Hyderabad News: इन दिनों फूड डिलीवरी ऐप से ऑनलाइन मंगाए गए खाने-पीने के समानों में अजीबोगरीब चीजें निकल रही हैं। ताजा मामला हैदराबाद से आया है, जहां स्विगी के ग्राहक अविनाश को कथित तौर पर शहर के प्रसिद्ध मुगलई फूड फ्रैंचाइज महफिल नामक एक रेस्तरां से ऑर्डर की गई पनीर बिरयानी की प्लेट में 'हड्डी' मिली। ऑनलाइन डिलीवरी बॉक्स में पिछनों दिनों जिंदा कोबर सांप, मरा हुआ चूहा, इंसान की कटी हुई हाथ की उंगली, चिप्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक सहित अन्य जानवर पाए जा चुके हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए अविनाश ने लिखा, “मैंने महफिल, निजामपेट कुकटपल्ली (Mehfil, Nizampet Kukatpally) से पनीर बिरयानी ऑर्डर की थी। मुझे उसमें हड्डी मिली।” उन्होंने अपने द्वारा प्राप्त किए गए बॉक्स की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें "हड्डी" जैसी कोई चीज दिखाई दे रही है।

इस पोस्ट के बाद कई अन्य x यूजर्स द्वारा रेस्तरां की कथित लापरवाह रवैये और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के लिए आलोचना एवं निंदा की। बवाल बढ़ने के बाद स्विगी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। Swiggy ने लिखा, "हाय, हमें यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि आपको अपने शाकाहारी ऑर्डर में एक नॉन-वेज आइटम मिला है। कृपया ऑर्डर आईडी शेयर करें ताकि हम डिटेल्स प्राप्त कर आपकी बेहतर सहायता कर सकें।"

अनिवाश के अनुसार, कुछ देर बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "समस्या का समाधान हो गया है, मैं इसे इसलिए साझा कर रहा हूं क्योंकि ऐसे कई लोग पीड़ित हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें