Get App

तमिलनाडु के पंडित ने 108 किलो मिर्ची से किया स्नान, पानी में मिलाई मिर्च

धरमपुरी जिले के रामेश्वर मंदिर में एक खास किस्म की रस्म निभाई जाती है। आदी अमावस के खास मौके पर तमिलनाडु में पंडित लोगों को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए मिर्ची के पानी से स्नान करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में पंडित ने 108 किलो मिर्ची पाउडर से स्नान किया। ये वीडियो आपकी रुह कंपा देगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 11:07 AM
तमिलनाडु के पंडित ने 108 किलो मिर्ची से किया स्नान, पानी में मिलाई मिर्च
धरमपुरी जिले के रामेश्वर मंदिर में ये खास रस्म निभाई गई।

तमिलनाडु के एक आदमी ने श्रद्धालुओं को बुरी किस्मत से बचाने के लिए एक खास आयोजन किया। पंडित ने 108 किलो मिर्ची पाउडर से स्नान किया। आदी अमावसी त्योहार के खास समय पर धरमपुरी जिले के रामेश्वर मंदिर में ये खास रस्म निभाई गई। ये त्योहार आदी महीने में नए चांद की उपस्थिति में मनाया जाता है। इस दिन लोग पानी में डुबकी लगाते हैं। वहीं नादापनाहल्ली गांव के पंडित को मिर्ची वाले पानी में नहाना होता है।

रस्म की वीडियो हो रही वायरल

इस खास रस्म की वीडियो सोशल पर अब तेजी से वायरल हो रही है। ये घटना उदरायन के पवित्र चरण तो दर्शाती है। थाई और मासी के अलावा दकसनायना आदी और पुरातासी पवित्र महीनों में इस त्योहार को मनाया जाता है। श्रद्धालु थाई और आदी महीने में अपने माता-पिता के लिए पूजा करते हैं। मासी के महीने में रिश्तेदारों के लिए पूजा की जाती है। वहीं महालया पुरातासी महीने में की गई पूजा जीवन में खुशहाली लेकर आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें