Get App

New Year 2023: मुंबई की इन जगहों पर मना सकते हैं नए साल का जश्न, करें पार्टी, होगी फुल मस्ती धमाल

New Year 2023: अगर आप मुंबई के आस-पास हैं और न्‍यू इयर सेलिब्रेशन के लिए सोच रहें हैं कि कहां जाएं? तो आइए हम बताते हैं कि किन जगहों पर आप नए साल का जबरदस्‍त स्‍वागत कर सकते हैं। मुंबई में सैर-सपाटे के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं। समुद्र तट से लेकर बॉलीवुड तक, म्यूजियम और नेचर पार्क से लेकर धार्मिक स्थलों तक यहाँ हर किसी के लिए कुछ-न-कुछ जरूर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2022 पर 8:14 AM
New Year 2023: मुंबई की इन जगहों पर मना सकते हैं नए साल का जश्न, करें पार्टी, होगी फुल मस्ती धमाल
मुंबई में सैर-सपाटे के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं

New Year 2023: नए साल का स्‍वागत हर शहर में अपने-अपने अंदाज में किया जाता है। लेकिन मायानगरी मुंबई में नए साल का जश्‍न देखते ही बनता है। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठता है। रात में दिन जैसा माहौल होता है। हर तरफ मस्‍ती का खुमार छाया रहता है। अगर आप भी मुंबई के आस-पास रहते हैं तो इस बार नए साल का स्‍वागत मायानगरी में करिए। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ‘सपनों का शहर’ कहते हैं। इसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई में सैर-सपाटे के लिए कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

मुंबई में नया साल मनाने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू चौपाटी, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड में लोग बड़ी संख्या में आते हैं। कहां-कहां आप नए साल का जश्न मना सकते हैं। आइए हम बताते हैं...

गेटवे ऑफ इंडिया जाएं

मुंबई आने वाले पर्यटकों की लिस्ट में गेटवे ऑफ इंडिया का नाम सबसे ऊपर शामिल है। वहीं आप बच्चों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर फोटोग्राफी, फेरी राइड और बोट राइडिंग कर इस ट्रिप को खास बना सकते हैं। साथ ही गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफा जाने का प्लान भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नए साल में यहां खास तैयारी की जाती है। 31 दिसंबर की रात में यहां बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं। इ सकी स्थापत्य कला और भव्यता हर किसी को प्रभावित करती है। देश की आर्थिक राजधानी में समुद्री मार्ग के प्रवेश द्वार के तौर पर ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया गया था। इस गेट की ऊंचाई 26 मीटर है। इसका निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट जॉर्ज विंसेंट की अगुवाई में 1924 में पूरा कराया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें