देश को जल्दी ही एक और वंदे भारत (Vande Bharat Train) की सौगात मिलने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह नई वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गोवा के बीच कोंकड रेलवे की पटरियों पर दौड़ेगी। कोंकड़ रेलवे का रूट भारत के सबसे खूबसूरत रूटों में से एक माना जाता है। यह रूट मुंबई से गोवा को कनेक्ट करता है। पिछले कुछ वक्त से गोवा के मडगांव स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के बीच इस ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा था।
