Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार (20 अक्टूबर) देर शाम एक ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में दो घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बाघ एक्सप्रेस से कट गए। इस हादसे में मां और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता और उसका बड़ा बेटा गंभीर रूस से घायल है। बड़ागांव में बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस से कटकर मां-बेटे की मौत हुई। जबकि पिता और उसका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।
