बंद हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल के निधन पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनीता गोयल एक टफ कॉम्पिटीटर होने के साथ-साथ एक प्यारी इंसान थीं। 16 मई को सुबह करीब 3 बजे अनीता गोयल इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। अनीता गोयल जेट एयरवेज के संचालन से गहन रूप से जुड़ी हुई थीं और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं। साल 2015 से, वह नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बन गईं लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनी रहीं।
