देश के कई इलाके भीषण गर्मी से धधक रहे हैं। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। अप्रैल महीने में दक्षिण भारत के कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ज्यादातर राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है है। मौसम विभाग के मुताबिक, 123 साल बाद पहली बार अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। इसने 100 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अप्रैल का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा। 1901 के बाद से पहली बार ऐसा हुआ कि देश के ज्यादातर इलाकों में अप्रैल में सबसे अधिक दिनों तक लू चली।
