Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से बेहाल हैं। सुबह से ही सूरज की तपिश का प्रकोप शुरू हो जाता है। दिन के समय घर से बाहर निकलने वालों को मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि, इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी का दौर जारी है।
