Weather Update: पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह बात भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इतना ही नहीं सोमवार को हल्की बारिश होने की भी संभावना है। न्यूज एजेंसी ANI के साथ एक बातचीत में डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में पूर्वी भारत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 1-2 स्टेशनों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच भी गया है।
