Weather Update: देश में एक तरफ तपती गर्मी है तो दूसरी ओर बारिश भी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में अभी भी बार्फबारी का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी के आस पास तेज हवाएं जारी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
