Get App

Amogh Lila Das: कौन हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इस्कॉन संत बने अमोघ दास लीला? स्वामी विवेकानंद के बारे में विवादित टिप्पणी करने पर लगा बैन

Amogh Lila Das: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने बताया है कि उन्होंने अपने एक संत अमोघ लीला दास पर एक महीने के लिए बैन लगा दिया है। अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद और गुरु रामकृष्ण परमहंस पर विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर बवाल हो गया है। पिछले कुछ दिनों से दास के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। बवाल बढ़ने के बाद इस्कॉन को एक बयान जारी करना पड़ा और संत पर एक महीने का बैन लगाना पड़ा

Akhileshअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 5:01 PM
Amogh Lila Das: कौन हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इस्कॉन संत बने अमोघ दास लीला? स्वामी विवेकानंद के बारे में विवादित टिप्पणी करने पर लगा बैन
Amogh Lila Das: 43 वर्षीय अमोघ लीला दास का जन्म लखनऊ में आशीष अरोड़ा के रूप में हुआ था

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने बताया है कि उन्होंने अपने एक संत अमोघ लीला दास (Amogh Lila Das) पर एक महीने के लिए बैन लगा दिया है। अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) और रामकृष्ण परमहंस (Ramakrishna Paramahansa) पर विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर हो गया है। पिछले कुछ दिनों से दास के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद इस्कॉन को एक बयान जारी करना पड़ा और संत पर एक महीने का बैन लगाना पड़ा।

कौन हैं अमोघ लीला दास? (Who is Amogh Lila Das)

43 वर्षीय अमोघ लीला दास का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशीष अरोड़ा (Ashish Arora) के रूप में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक कार्यकर्ता, लाइफस्टाइल कोच और प्रेरक वक्ता हैं, जो 12 सालों से इस्कॉन से जुड़े हुए हैं। ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार, वह एक यूथ काउंसलर और कॉर्पोरेट एडवाइजर हैं।

साथ ही वह द्वारका में इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष (Vice President of ISKCON temple in Dwarka) भी हैं। पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमोघ लीला दास ने अमेरिका स्थित एक मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन में काम करने के बाद 29 साल की उम्र में आध्यात्मिकता की ओर रुख किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें