COVID 19 : चीन में वर्ष 2019 के अंत में कोविड-19 की शुरुआत हुई थी। अब ठीक तीन साल बाद फिर से वह अपने सबसे बद्तर कोरोनावायरस क्राइसिस (coronavirus crisis) का सामना कर रहा है। खास बात यह है कि 7 दिसंबर तक चीन जीरो कोविड 19 पॉलिसी (Zero Covid-19 policy) लागू थी। वहीं व्यापक स्तर पर क्वारंटाइन, बड़े स्तर पर टेस्टिंग हो रही थी और यात्राओं पर बंदिशें लागू थीं। अब फिर से वहां कोरोना की नई वेव आ गई है। चीन के अस्पताल भरे हुए हैं। अंतिम संस्कार के लिए शवों की लाइन लगी हुई है। चीन के हालात ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है।
