World's Most Expensive Mango: दुनिया का सबसे महंगा आम बेचकर कर्नाटक का एक किसान लाखों रुपये कमा रहा है और महज 1200 स्क्वॉयर फीट एरिया की मदद से। उडुपी के एक टाउन शंकरपुर में जोसेफ लोबो नाम का एक किसान 3 लाख रुपये प्रति किग्रा के भाव से आम बेचकर ये पैसे कमा रहा है। कीमत से तो पता चल ही गया होगा कि यह आम भी कोई साधारण आम नहीं है बल्कि यह जापान का खास मियाजाकी (Miyazaki) आम है। लोबो ने अपनी 1,200 वर्ग फुट की छत को दुर्लभ और विदेशी फलों के हरे-भरे बगीचे में बदल दिया है, जिसमें मियाजाकी आम भी है।
