Get App

Covid19 से बचाव में वैक्सीन अकेली कारगर नहीं, Ramdev ने फिर एलोपैथी पर साधा निशाना

योग गुरु ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के बड़े अधिकारी भी कोविड-19 वायरस से बीमार हो चुके हैं। मेडिकल साइंस वैक्सीन के नाम पर दुनिया को गुमराह कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 9:45 AM
Covid19 से बचाव में वैक्सीन अकेली कारगर नहीं, Ramdev ने फिर एलोपैथी पर साधा निशाना
रामदेव 2021 में एलोपैथी को “स्टूपिड साइंस” करार दे चुके हैं और कोविड से जुड़ी मौतों के लिए डॉक्टर्स को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था

Yoga guru Ramdev : योग गुरु रामदेव ने एक बार फिर से कोविड-19 (Covid19) पर एलोपैथी के असर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वायरस से लोगों की रक्षा में सिर्फ वैक्सीन ही पर्याप्त नहीं है। रामदेव को योग और आयुर्वेद से जोड़ा जाना चाहिए।

हरिद्वार में एक कार्यक्रम से इतर, रामदेव (Ramdev) वैक्सीन की बूस्टर डोज (booster dose) लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) के पॉजिटिव पाए जाने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

वैक्सीन से राष्ट्रपति तक सुरक्षित नहीं

रामदेव ने कहा, “आप एक राष्ट्रपति हों या खुद एक डॉक्टर हों, चाहें कितने भी बड़े शख्स हों लेकिन योग और आयुर्वेद के सपोर्ट के बिना कोई भी वैक्सीन आपकी कोरोनावायरस (coronavirus) के खिलाफ स्थायी रूप से सुरक्षा नहीं दे सकती।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें