Get App

यूपी के इस जिले में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन, इन राज्यों में भी कार्रवाई के आदेश

यह पहली बार नहीं है जब किसी राज्य में अधिकारियों द्वारा इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले उत्तराखंड और महाराष्ट्र सरकार ने भी इसी तरह की कार्रवाई की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 10:22 AM
यूपी के इस जिले में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन, इन राज्यों में भी कार्रवाई के आदेश
बरेली जिलाधिकारी कार्यालय में अब सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जींस-टी शर्ट पहनकर नही आ सकेंगे

उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकारी अधिकारियों को ऑफिस में कैजुअल वियर पहनने की इजाजत नहीं होगी। जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के जींस और टी-शर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। बरेली के कलेक्टर दफ्तर में ये नया नियम लागू किया गया है।

आदेश के मुताबिक, कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ऑफिस में जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकता है। अगर कोई भी कैजुअल ड्रेस में ऑफिस आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब से सभी कर्मचारी ऑफिशियल पैंट शर्ट में ही ऑफिस आएंगे।

जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सामान्य वेशभूषा है जिससे लगे की वह अधिकारी हैं। जिन्हें कैजुअल पहनना है वह बाहर पहन सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें