उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने किसान समृद्धि योजना (Kisan Samridhi Yojana) की अवधि पांच साल तक बढ़ा दी है। अब यह योजना 2026-27 तक जारी रहेगी। इस पर कुल 602.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
