Get App

Wayanad Landslide: क्या रोकी जा सकती थी वायनाड की तबाही? केरल के इकोलॉजी ग्रुप ने पहले ही दी थी भूस्खलन की चेतावनी

Wayanad Landslide Updates: वायनाड भूस्खलन को लेकर राजनीति तो अपने-अपने स्तर पर चल ही रही है, लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या सच में इस आपदा को पहले ही रोका जा सकता था या उसके असर को कम किया जा सकत था? क्योंकि वायनाड के एक इकोलॉजी ग्रुप ने भी त्रासदी से ठीक एक दिन पहले भूस्खलन के बारे में चेतावनी दी थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 8:29 PM
Wayanad Landslide: क्या रोकी जा सकती थी वायनाड की तबाही? केरल के इकोलॉजी ग्रुप ने पहले ही दी थी भूस्खलन की चेतावनी
Wayanad Landslide: क्या रोकी जा सकती थी वायनाड की तबाही? केरल के इस इकोलॉजी ग्रुप ने त्रासदी से पहले दी थी भूस्खलन की चेतावनी

केरल के वायनाड से आने वाली तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रकृति ने विनाश का ऐसा तांडव किया कि 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वायनाड में भूस्खलन से 295 लोगों की मौत हो गई। करीब 200 लोग घायल हो गए और 240 से ज्यादा लोग अब लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलन प्रभावित मुंडक्कई और चूरलमाला में सेना ने सर्च और रेस्क्यू अभियान में बुधवार तक 1,000 से ज्यादा लोगों को बचाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दावा किया कि 30 जुलाई को भूस्खलन से सात दिन पहले ही राज्य को चेतावनी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को भी एक और चेतावनी दी गई थी। हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इन दावों को खारिज कर दिया।

वायनाड भूस्खलन (Wayanad Landslide) को लेकर राजनीति तो अपने-अपने स्तर पर चल ही रही है, लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या सच में इस आपदा को पहले ही रोका जा सकता था या उसके असर को कम किया जा सकत था?

एक दिन पहले दी भूस्खलन की चेतावनी

CNN-News18 ने अपनी ग्राउंड में रिपोर्ट में दावा किया, वायनाड के एक इकोलॉजी ग्रुप ने भी त्रासदी से ठीक एक दिन पहले भूस्खलन के बारे में चेतावनी दी थी। इसने अकेले वायनाड में 180 से ज्यादा मेजरिंग स्टेशन से रीडिंग के आधार पर भूस्खलन की भविष्यवाणी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें