Get App

IMD Alert: बिहार, बंगाल और ओडिशा सहित इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Weather Update: IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे लंबे समय तक गर्मी में रहने से बचें या बाहर किसी गतिविधियों में शामिल न हों

Akhileshअपडेटेड Apr 30, 2024 पर 7:24 PM
IMD Alert: बिहार, बंगाल और ओडिशा सहित इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
Weather Update: देश के कुछ हिस्से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं (फाइल फोटो: AP)

Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 2 मई तक जारी रहने की संभावना है। IMD ने मंगलवार को कहा कि रेड अलर्ट के तहत इन राज्यों में गर्मी से संबंधित बीमारियों और हीटस्ट्रोक का खतरा है। लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे लंबे समय तक गर्मी में रहने से बचें या बाहर किसी गतिविधियों में शामिल न हों।

चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं लोग

देश के कुछ हिस्से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। सरकारी एजेंसियों ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। कुछ क्षेत्रों के स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश में सोमवार को भयंकर लू चलने की सूचना मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें