Weather Updates: देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, देश के पहाड़ी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अप्रैल को ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश होने के आसार हैं। तेलंगाना और महाराष्ट्र में पारा 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा चुका है। इन दोनों राज्यों में हेल्थ विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसमें लोगों को अभी से तेज धूप के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
