Aeroflex Industries IPO : एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को आज 22 अगस्त को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू शुरुआती 50 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में सभी कैटेगरी के निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं, जिसके चलते यह 6.72 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक 15.60 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 2.32 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 351 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 102-108 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में 24 अगस्त तक निवेश का मौका है।
