Aeroflex Industries के IPO को आज 24 अगस्त को भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह इश्यू अब तक 97.07 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सभी कैटेगरी के निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। इस आईपीओ को कुल 225.37 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 2.32 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 351 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 102-108 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में 24 अगस्त तक निवेश का मौका है।
