Archean Chemical Share Price: स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Archean Chemical की आज घरेलू मार्केट में करीब 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। हालांकि इसकी लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और 407 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 449 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। इंट्रा-डे में यह 476.05 रुपये के भाव तक पहुंचा था। लिस्टिंग गेन के लिए जिन निवेशकों ने पैसा लगाया था, उन्होंने प्रॉफिट बुक कर लिया जिसके चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई और यह 457.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। हालांकि मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इसके शेयर लंबे समय में ऊंची उड़ान भर सकते हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और 1462 करोड़ रुपये का इश्यू 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
