Get App

Archean Chemical IPO: इश्यू 9 नवंबर को खुलेगा, एंकर निवेशकों से जुटाए 658 करोड़, जानिए GMP कितना है?

Archean Chemical IPO: स्पेशियलटी मैरिन केमिकल कंपनी Archean Chemical Industries ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 658 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 08, 2022 पर 11:57 PM
Archean Chemical IPO: इश्यू 9 नवंबर को खुलेगा, एंकर निवेशकों से जुटाए 658 करोड़, जानिए GMP कितना है?
Archean Chemical का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 नवंबर के बीच खुला रहेगा।

Archean Chemical IPO: स्पेशियलटी मैरिन केमिकल कंपनी Archean Chemical Industries ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 658 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसका आईपीओ 9 नवंबर को खुलेगा और एंकर निवेशकों के लिए यह 7 नवंबर को खुला था। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है और इसके मुताबिक एंकर निवेशकों को 407 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.61 करोड़ इक्विटी शेयर जारी हुए हैं।

बीएसई फाइलिंग के मुताबिक एंकर बुक के जरिए 42 निवेशकों ने शेयरों की खरीदारी की है। इसमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पन लाईफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स, डीएसपी स्मॉल कैप फंड, अबू धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी, कोटक म्यूचुअल फंड, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और टाटा म्यूचुअल फंड भी शामिल हैं।

Stock market: इंफ्रा-रियल्टी शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके, जानिए किन स्टॉक्स पर है एनालिस्ट्स की नजर

आईपीओ की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें