Upcoming IPOs: इस सप्ताह केवल एक ही IPO खुलने जा रहा है और वह है ड्रायर मेकर एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग (Arrowhead Seperation Engineering) का। कंपनी अपना पब्लिक इश्यू 16 नवंबर को लेकर आएगी। यह एक SME IPO होगा, जिसका साइज 13 करोड़ रुपये रहेगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 233 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशकों के पास 20 नवंबर 2023 तक का वक्त रहेगा। लॉट साइज की बात करें तो निवेशक 600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।
