Ather Energy: इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एथर एनर्जी ने भले ही मार्केट रेगुलेटर के पास अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स सौंप दिया है, लेकिन जानकारों की राय में इसका डेटा आकर्षक नजर नहीं आता। एथर के DRHP के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ फ्लैट रही है और यह अभी भी नुकसान में है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नुकसान 1,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। एनालिस्ट्स का मानना है कि इसका छोटा मार्केट शेयर निवेशकों के लिए चिंता की बात हो सकता है।
