Get App

Bajaj Housing Finance IPO: दूसरे दिन तक 7.5 गुना भर गया इश्यू, NII और QIB का तगड़ा रिस्पॉन्स

Bajaj Housing Finance 2nd Subscription: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ दो दिन में अब तक 2 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। सबसे अच्छा रिस्पांस नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का मिल रहा है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। एक्सपर्ट्स इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव हैं और ग्रे मार्केट से भी काफी मजबूत संकेत मिल रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 10, 2024 पर 5:43 PM
Bajaj Housing Finance IPO: दूसरे दिन तक 7.5 गुना भर गया इश्यू, NII और QIB का तगड़ा रिस्पॉन्स
Bajaj Housing Finance IPO: बजाज फाइनेंस का का ₹6,560.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11 सितंबर तक खुला रहेगा।

Bajaj Housing Finance 2nd Subscription: बजाज ग्रुप की नॉन-डिपॉजिट एनबीएफसी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इश्यू खुलने के पहले ही दिन एंप्लॉयीज को छोड़ आईपीओ में हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया था। अब आज की बात करें तो यह इश्यू 7.51 गुना भर चुका है लेकिन एंप्लॉयीज का हिस्सा अभी भी पूरा भर नहीं पाया है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 64 रुपये यानी 91.43% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। इसके आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹66-₹70 है।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन की स्थिति

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 7.46 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 16.46 गुना

खुदरा निवेशक-3.84 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें