Get App

Basilic Fly Studio IPO : 1 सितंबर को खुलेगा 66.35 करोड़ रुपये का आईपीओ, प्रति शेयर 92-97 रुपये का प्राइस बैंड तय

Basilic Fly Studio IPO : इस आईपीओ के तहत 60.53 करोड़ रुपये के 62.4 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 5.82 करोड़ रुपये के 6 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर बालाकृष्णन और योगालक्ष्मी एस शेयरों की बिक्री करेंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 5:56 PM
Basilic Fly Studio IPO : 1 सितंबर को खुलेगा 66.35 करोड़ रुपये का आईपीओ, प्रति शेयर 92-97 रुपये का प्राइस बैंड तय
Basilic Fly Studio IPO : बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है।

Basilic Fly Studio IPO : बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 92-97 रुपये का ऑफर प्राइस रखा है। चेन्नई स्थित इस कंपनी का आईपीओ 1 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास 5 सितंबर तक इश्यू में निवेश का मौका होगा। सितंबर में लॉन्च होने वाला यह पहला SME आईपीओ होगा। विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो 68.40 लाख शेयरों के पब्लिक इश्यू के माध्यम से 66.35 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 60.53 करोड़ रुपये के 62.4 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 5.82 करोड़ रुपये के 6 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर बालाकृष्णन और योगालक्ष्मी एस शेयरों की बिक्री करेंगे। बालाकृष्णन और योगालक्ष्मी एस के पास कंपनी में कुल 85.40 फीसदी हिस्सेदारी है।

लॉट साइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें