Get App

इस साल ब्लॉकबस्टर रहा IPO मार्केट, 90 बड़ी कंपनियों ने जुटाए रिकॉर्ड ₹1.6 लाख करोड़; 2025 में मचेगी और धूम

इस साल 60 से अधिक कंपनियों ने शेयर बाजार में अपने पहले दिन यानि लिस्टिंग डे पर पॉजिटिव रिटर्न दिया। विभोर स्टील ट्यूब्स, BLS ई-सर्विसेज, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और KRN हीट एक्सचेंजर ने 100 प्रतिशत से अधिक लिस्टिंग गेन दिया। साल के दौरान बड़ी, मझोली और छोटी सभी तरह की कंपनियों ने IPO से पैसे जुटाए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 2:09 PM
इस साल ब्लॉकबस्टर रहा IPO मार्केट, 90 बड़ी कंपनियों ने जुटाए रिकॉर्ड ₹1.6 लाख करोड़; 2025 में मचेगी और धूम
मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि नए साल में भी IPO के जरिए पैसे जुटाने की गतिविधियों में तेजी रहेगी।

आर्थिक वृद्धि की रफ्तार, अनुकूल बाजार परिस्थितियों और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में सुधार की वजह से इस साल यानि 2024 में IPO बाजार में काफी तेजी देखने को मिली है। साल के दौरान मेनबोर्ड सेगमेंट की कंपनियों ने IPO के जरिए रिकॉर्ड 1.6 लाख करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। माना जा रहा है कि अगला साल भी IPO के लिए काफी अच्छा रहेगा।

IPO के लिए असाधारण रहा यह साल न केवल पब्लिक इश्यू लाने वाली कंपनियों के भरोसे को दर्शाता है, बल्कि इससे निवेशकों के विश्वास का भी पता चलता है। निवेशकों ने लिस्टिंग के दिन मुनाफा कमाने के अलावा लॉन्ग टर्म के लिए भी कंपनियों की क्षमताओं में भरोसा जताया है।

IPO का एवरेज साइज बढ़कर हुआ ₹1700 करोड़

इस साल हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये का IPO आया। यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा IPO है। साल के दौरान बड़ी, मझोली और छोटी सभी तरह की कंपनियों ने IPO से पैसे जुटाए। 2024 में IPO का एवरेज साइज बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2023 में यह 867 करोड़ रुपये रहा था। अकेले दिसंबर महीने में कम से कम 15 IPO आए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें