Get App

Captain Fresh IPO: सीफूड सप्लाई चेन स्टार्टअप लाएगा पब्लिक इश्यू, कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट जमा; रहेंगे ₹1700 करोड़ के नए शेयर

Captain Fresh IPO: वित्त वर्ष 2025 में कैप्टन फ्रेश ने 3200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 120 करोड़ रुपये का EBITDA और 40 करोड़ रुपये का शुद्ध फुनाफा कमाया। पब्लिक इश्यू का कुल साइज लगभग 40 करोड़ डॉलर आंका गया है। कैप्टन फ्रेश ने अब तक 20 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए हैं।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 11:08 PM
Captain Fresh IPO: सीफूड सप्लाई चेन स्टार्टअप लाएगा पब्लिक इश्यू, कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट जमा; रहेंगे ₹1700 करोड़ के नए शेयर
Captain Fresh IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

Captain Fresh IPO: B2B सीफूड सप्लाई चेन स्टार्टअप कैप्टन फ्रेश शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है। IPO के लिए इसने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास कॉन्फिडेंशियल रूट से डॉक्युमेंट जमा कर दिए हैं। कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं।

कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग, कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। दूसरी ओर स्टैंडर्ड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक डॉक्युमेंट बन जाता है।

कैप्टन फ्रेश की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। यह स्टार्टअप मछुआरों और एक्वाकल्चर फार्मर्स को सीधे रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से जोड़ता है। कैप्टन फ्रेश, जुलाई में एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी थी। साथ ही इसने अपने बोर्ड में 3 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स- दुर्गेश कुमार सिंह, अनिल बेरारा और हरिता गुप्ता को भी शामिल किया।

IPO में नए शेयरों के साथ-साथ OFS भी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें