Get App

Ceigall India IPO: इस कंस्ट्रक्शन कंपनी का 1 अगस्त को खुलेगा IPO, प्राइस बैंड तय, ₹9,400 करोड़ का है ऑर्डर बुक

Ceigall India IPO: सीगल इंडिया लिमिटेड ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 380-401 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 1 अगस्त को खुलेगा और 5 अगस्त को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह एक आईपीओ एक दिन पहले 31 जुलाई को खुलेगा। कंपनी 6 अगस्त को अपने शेयरों को आवंटित करेगी। वहीं 8 अगस्त को इसके शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 9:53 AM
Ceigall India IPO: इस कंस्ट्रक्शन कंपनी का 1 अगस्त को खुलेगा IPO, प्राइस बैंड तय, ₹9,400 करोड़ का है ऑर्डर बुक
Ceigall India के IPO का कुल साइज 1,253 करोड़ रुपये होगा

Ceigall India IPO: सीगल इंडिया लिमिटेड ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 380-401 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 1 अगस्त को खुलेगा और 5 अगस्त को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह एक आईपीओ एक दिन पहले 31 जुलाई को खुलेगा। आईपीओ में दो तरह के शेयर होंगे। करीब 684.3 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी की ओर से जारी किए जाएंगे। वहीं करीब 1,41,74,840 शेयरों को इसके मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से बिक्री के लिए रखा जाएगा। 401 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड के मुताबिक, प्रमोटरों और शेयरधारकों के शेयरों की वैल्यू करीब 568.41 करोड़ रुपये आएगी। इस तरह दोनों तरह के शेयरों को मिलाकर IPO का कुल साइज 1,253 करोड़ रुपये होगा।

कंपनी के जो प्रमोट अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं, उनमें रमणीक सहगल, रमणीक सहगल एंड संस HUF, अवनीत लूथरा, मोहिंदर पाल सिंह सहगल, परमजीत सहगल और सिमरन सहगल शामिल हैं।

सीगल इंडिया ने करीब 2 दशक पहले एक छोटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के रूप में अपने कारोबार की शुरुआत की थी, जो अब एक EPC कंपनी के रूप में बदल चुकी है। सीगल इंडिया के पास 9,470.8 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक है, जिसमें से 80.3 फीसदी प्रोजेक्ट्स नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का है।

कंपनी ने सड़क और हाईवेज सेक्टर में 16 EPC सहित 34 से अधिक परियोजनाएं पूरी की हैं। वहीं फिलहाल इसके पास 18 चालू प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 13 EPC प्रोजेक्ट्स और पांच HAM प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें