Cellecor Gadgets का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 15 सितंबर को खुलने वाला है। कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 50.77 करोड़ रुपये जुटाने का है। चावड़ा इंफ्रा और कुंदन एडिफिस के बाद अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला यह तीसरा SME IPO होगा। इस आईपीओ के तहत 55.18 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। यह आईपीओ 20 सितंबर को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 14 सितंबर को खुल जाएगा।
