Get App

Cello World 1750 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी, जानिए कंपनी के बारे में

सेलो वर्ल्ड में गौरव प्रदीप की 25.73 फीसदी हिस्सेदारी है। पंकज घीसूलाल की हिस्सेदारी 16.24 फीसदी है। प्रदीप घीसूलाल की हिस्सेदारी 12.86 फीसदी है। सेलो वर्ल्ड मुंबई की कंपनी है। हाउसहोल्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मार्केट में इसका मुकाबला Milton, La Opala और Borosil जैसी दिग्गज कंपनियों से है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 15, 2023 पर 11:55 AM
Cello World 1750 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी, जानिए कंपनी के बारे में
सेलो वर्ल्ड ने Kotak Mahindra Capital, ICICI Securities, JM Financails, Motilal Oswal Securities और IIFL Securities को इश्यू का लीड मैनेजर्स नियुक्त किया है।

Cello World ने आईपीओ पेश करने का प्लान बनाया है। कंपनी ने इसके लिए SEBI को ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) भेज दिए हैं। कंपनी का आईपीओ 1,750 करोड़ रुपये का हो सकता है। सेलो इंडिया की बड़ी हाउसहोल्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनियों में से एक है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। कंपनी के प्रमोटर प्रदीप घीसूलाल राठौड़ अपने 300 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। पंकज घीसूलाल राठौड़ 670 करोड़ रुपये मूल्य तक के शेयर बेचेंगे। गौरव प्रताप राठौड़ अपने 380 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेंगे। प्रमोटर संगीता प्रताप राठौड़ 200 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगी। बबीता पंकज राठौड़ और रुचि गौरव राठौड़ में से दोनों 100-100 करोड़ रुपये तक के अपने शेयर इस OFS में बेचेंगी।

ये हैं कंपनी के बड़े प्रमोटर्स

सेलो वर्ल्ड में गौरव प्रदीप की 25.73 फीसदी हिस्सेदारी है। पंकज घीसूलाल की हिस्सेदारी 16.24 फीसदी है। प्रदीप घीसूलाल की हिस्सेदारी 12.86 फीसदी है। सेलो वर्ल्ड मुंबई की कंपनी है। हाउसहोल्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मार्केट में इसका मुकाबला Milton, La Opala और Borosil जैसी दिग्गज कंपनियों से है। इस कंपनी में ICICI Venture ने निवेश किया है। यह ICICI Bank की अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट इकाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें