CPS Shapers IPO : शेपवियर बनाने वाली कंपनी सीपीएस शेपर्स के आईपीओ को निवेशकों से बंपर प्रतिक्रिया मिली है। बिडिंग के पहले दिन ही यह इश्यू 16.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू में रिटेल निवेशकों ने जमकर निवेश दांव लगाया है। इस आईपीओ को करीब 91 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 6 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 31 अगस्त तक निवेश का मौका है। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसके लिए 185 रुपये का ऑफर प्राइस रखा गया है।
